
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आए दिन चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसएसपी डॉ एम तमिलवानन से मिलने पहुंचा. इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में हो रही घटनाओं को लेकर एसएसपी के समक्ष चिंतन व्यक्त किया. एसएसपी ने उनकी बातों को सुनकर इस संबंध में टीम गठित कर जांच करने का आश्वासन दिया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने एसएसपी से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है. अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने बताया कि यह चिंताजनक बात है कि शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है. इसी डर को लेकर व्यापारियों द्वारा उनको शिकायतें मिल रही थी. जिसको लेकर एसएसपी से मुलाकात की.
परसुडीह बाज़ार समिति का एसएसपी ने किया निरीक्षण
एसएसपी डॉ एम तमिल वानान ने परसुडीह स्थित बाज़ार समिति में घटना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने चोर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन भी किया है. घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परसुडीह थाना परिसर का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को काफी सारे टिप्स भी दिए.






