
ट्रक का बैटरी चोरी करने का आरोपी नौ माह बाद गिरफ्तार
टेल्को पुलिस ने ट्रक का बैटरी चोरी करने के आरोपी बर्मामाइंस श्री राम आश्रम निवासी राजा दास को गिरफ्तार किया है. घटना 8 जनवरी की है. घटना के बाद से राजा फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गोलमुरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में कर्मी ने लगाई फांसी
गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में कर्मी 21 वर्षीय शुभम यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुभम मूल रूप से पटना के दीदारगंज का रहने वाला था. उसके पिता भी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ही काम करते थे. कर्मियों को इसकी जानकारी तब हुई जब गुरुवार सुबह वे लोग कार्यालय खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि शुभम ने फांसी लगा ली है. आखरी बार उसने रात को 8 बजे अपनी मां से बात की थी. उसने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ नही बता पा रहे है.





