
मशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती के पास मनीफिट धोबी लाइन निवासी संध्या देवी से 2.98 लाख ली लूट का मामला झूठा निकला. संध्या ने अपने देनदारों से बचने के लिए पुलिस के सामने यह झूठी कहानी रची थी. हालांकि वह पुलिस के अनुसंधान से बच नहीं पाई और पुलिस ने उसे सब सच उगलवा ही लिए. संध्या ने पुलिस को बताया था कि 1 नवंबर को वह जुगसलाई से 2.98 लाख रुपए गोल्ड लोन लेकर अपने पति के साथ घर वापस जा रही थी कि तभी नामदा बस्ती सेंटर के पास सफेद रंग की स्कूटी से दो युवक आए और रुपयों से भरा बैग छीन लिया. इस घटना के बाद संध्या के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और अनुसंधान शुरू किया. पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी की जांच की पर ऐसी कोई भी संदिग्ध वारदात नही दिखी और ना ही उनके वाहन के पीछे कोई सफेद रंग की स्कूटी दिखी. संध्या से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस से सामने सारी सच्चाई रख दी. उसने पुलिस को बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करती है. उसके ऊपर छह लाख का कर्ज है जो उसे देनदार को देने है. सभी रुपयों की मांग करते है इसलिए उसने बचने के लिए यह झूठी कहानी बनाई.





