• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-18th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 18 नवंबर 2021

horoscope-know-your-day-thursday-18th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 18 नवंबर 2021
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहां आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

वृष राशि
असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

कर्क राशि
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहां पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ – यही ख़ास है आज।

सिंह राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। अपने जीवनसाथी को गिफ्ट देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

कन्या राशि
आपका सबसे बड़ा सपना साकार हो सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे।

तुला राशि
आपका काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा फायदा भी मिले। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ तनाव भी सुलझ जाएंगी।

वृश्चिक राशि
आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। कार्यालय
में हुए बदलावों से आपको आखिकार लाभ ही मिलेगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली समय है। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

धनु राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएं जो रचनात्मक हैं और जिनके विचार आपसे मिलते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप को बहुत स्नेह देगा।

मकर राशि
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

कुंभ राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।

मीन राशि
शकी स्वभाव के चलते आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। दीर्घावधि फायदे के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएं। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएं। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 4th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 अक्टूबर 2026

October 4, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

October 3, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Next Post

tata-cummins-statement-झामुमो के आंदोलन के बीच टाटा कमिंस का आया अधिकारिक बयान, एमडी और डायरेक्टर ने संयुक्त बयान में कहा-टाटा कमिंस जमशेदपुर में ही रहेगा, झारखंड के विकास में अपनी भूमिका निभायेगा, जानें क्या कहा इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने, क्या है टाटा कमिंस का प्रोफाइल

tata-steel-1st-indian-gm-टाटा स्टील के पहले भारतीय जेनरल मैनेजर के बारे में जानिये, 18 नवंबर को है उनकी जयंती, टाटा मोटर्स और टिनप्लेट के अलावा टाटा संस में भी कई पदों को सुशोभित कर चुके है

tata-steel-jdc-टाटा स्टील के आरएमएम सप्लाइ चेन और सीएसडी का दो दिवसीय रक्तदान शिविर शुरू, काफी संख्या में लोग कर रहे रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 3rd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 अक्टूबर 2026

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Jamshedpur rpf & grp team success : टाटानगर आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur intuc : जमशेदपुर इंटक ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती, महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में तस्वीर पर माला पहनाकर किया याद

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News