
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मार्केट रोड निवासी 30 वर्षीय अवतार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना मंगलवार रात की है. अवतार ट्रक चलाने के काम करता था. परिजनों ने बताया कि अवतार ने देर शाम घर आने के बाद खुद से खाना बनाकर खाया और अपने कमरे में चला गया. थोड़ी देर बाद उसने सीढ़ी के ऊपर लगे एस्बेस्टस में गमछा के सहारे फांसी लगा ली थी. फांसी लगाने के बाद गमछा खुल गया जिससे वह सीढ़ी पर गिर गया. आवाज सुनकर जब परिजन ऊपर गए तो देखा कि अवतार ने फांसी लगा ली है. परिजन फांसी लगाने के कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे है.






