sidgoda

जमशेदपुरः जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती निवासी मिथलेश ठाकुर की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर परिजन फंदा काटकर उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रीति ने मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल घर पर ही रह रही थी. (नीचे भी पढे)
घटना की जानकारी देते हुए पिता मिथलेश ठाकुर ने बताया कि वो डिमना में एक सलून में काम करते है. उनकी पत्नी कुछ काम से बाहर गई थी. जब वो वापस घर पहुंची तो पाया कि प्रीति ने फांसी लगा ली है. उसने तत्काल फोन कर जानकारी दी. (नीचे भी पढे)
सूचना पाकर वे घर पहुंचे और फंदे को काटकर अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मिथलेश ने बताया कि बीते दिनों पड़ोस में भी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी जिससे वह काफी आहत थी. वह घटना के बाद से ही युवती के आत्महत्या का कारण पूछती रहती थी.





