
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा हरिजन स्कूल के पास चिकन पकौड़ा बेचने वाले संजय रजक पर एक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संजय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया. संजय के कान के पास चोट आई है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना के संबंध में संजय ने बताया कि वह दुकान सजा रहा था तभी बाइक सवार एक युवक आया और पीछे से उसपर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह सिग्नल की ओर फरार हो गया. इस बीच लोगों ने उस पर पत्थर मारकर रोकने का भी प्रयास किया पर वह तेजी से मौके से फरार हो गया.






