
जमशेदपुर : बैंकों के निजीकरण और बैंकिंग अमेंडमेंट बिल के विरोध में देशभर के बैंक यूनियनों को सेंट्रल ट्रेड यूनियन का भी समर्थन मिल रहा है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 16 व 17 दिसंबर को बैंकों के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. इसे लेकर बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से जुलूस निकाला गया जो वोल्टास गोलचक्कर होते हुए आंध्रा बैंक के समक्ष पहुंच कर सभा रूप में तब्दील हो गया. यूनियन की ओर से बताया गया है कि केंद्र सरकार जबरन लाभ में चल रहे बैंकों का निजीकरण कर बैंक कर्मियों को साजिश के तहत निजी हाथों में सौंपने की योजना बना रही है. यूनियन बैंको के आंदोलनरत कर्मियों के साथ खड़ा है और बैंक कर्मियों को हर स्तर पर नैतिक समर्थन दिया जाएगा. इधर जमशेदपुर के सभी बैंक यूनियनों द्वारा कल से शुरू हो रहे दो दिवसीय बैंक हड़ताल के समर्थन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बताया गया कि इनके द्वारा सड़क पर उतरकर सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
यूनियन की ओर से कहा गया है कि सरकार बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक को वापस ले. सरकार संसद के चालू सत्र में ‘बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021’ पेश कर रही है ताकि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण कर सके. जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सामान्य रूप से हमारे देश के आर्थिक विकास में और विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों और देश के पिछड़े क्षेत्रों के वी भूमिका निभाई है. हम सभी निजी बैंकों की दक्षता जानते हैं, जिनमें से कई गलत प्रबंधन के कारण अतीत में विफल और बंद हो गए हैं. दूसरी ओर, सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पर्याप्त लाभ कमा रहे हैं. इससे पता चलता है कि यह बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं है, जो विफल हो गया है, बल्कि यह कॉरपोरेट और बड़े व्यापारिक घरानों का विलफुल डिफॉल्ट है, जिसने बैंकों को इस संकट में घसीटा है. इसलिए 16 और 17 दिसंबर की हड़ताल बैंकों के निजीकरण का विरोध करती है और विधेयक को वापस लेने की मांग करती है. आज के जुलूस व सभा में का नेतृत्व यूनियन के संयोजक कॉमरेड रिंटु रजक, कॉमरेड आरबी सहाय, कॉमरेड हीरा अरकने, कॉमरेड डीएन सिंह, कॉमरेड अमित मोइत्रा ने संयुक्त रूप से किया. इसमें कॉमरेड विमल राय, कॉमरेड दिव्यांशु गुप्ता, कॉमरेड श्रुति सरिता, कॉमरेड अदिति प्रकाश, कॉमरेड संजीव रेड्डी, कॉमरेड पांडूराम सोरेन, कॉमरेड लाल साहू, कॉमरेड विवेक पराशर सिन्हा, कॉमरेड संदीप कुमार, कॉमरेड दुर्गा सोरेन, कॉमरेड राम जनम तिवारी, कॉमरेड महेश भगत, कॉमरेड रमाशंकर झा, कॉमरेड रितेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



