
पटना : बिहार में यूं तो शराब बंदी लागू है, बावजूद इसके बिहार में आए दिन शराब के साथ लोगों को पकड़ा जाता रहा है. ताजा मामला जमशेदपुर से जुड़ा है. जमशेदपुर के ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर अभिष्क मुन्नू को पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके आवास पर तब छापेमारी की जब वे अपने साथियों संग क्रिसमस नाइट की पार्टी मना रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर साहब क्रिसमस सेलिब्रेट करने जमशेदपुर से पटना पहुंचे थे. पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित आवास में बैठकर डॉक्टर साहब अपने साथियों संग शराब का सेवन कर रहे थे. इसी बीच गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरुण कुमार को सूचना मिली कि एक घर में शराब पार्टी चल रही है. थानेदार ने गर्दनीबाग के रोड नंबर 13 चितकोहरा चर्च कंपाउंड स्थित आवास पर छापेमारी कर डॉक्टर अभिषेक को हिरासत में ले लिया. डॉक्टर साहब पूरे टल्ली मिले. त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया.




