
चाकुलिया : जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाका चाकुलिया के नया बाजार और पुराना बाजार मुख्य सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया गया है. सड़क अतिक्रमण होने से सड़क पर अवागमन प्रभावित हो रहा है वही ग्रामीणों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को अंचलाधिकारी ने माइकिंग कराकर दुकानदारों को निर्देश दिया है कि 26 दिसंबर तक मुख्य सड़क किनारे सड़क और सरकारी सड़क पर अतिक्रमित किए दुकान अपनी अतिक्रमन को हटा लें अन्यथा 27 दिसंबर प्रशासन बलपूर्वक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. अंचलाधिकारी द्वारा माइकिंग कराकर अतिक्रमन मुक्त कराने की जानकारी देने मात्र से सड़क किनारे फूटपाथ दुकानदार और सड़क किनारे अतिक्रमन किए लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.





