
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित कामधेनु अपार्टमेंट में हरियाणा के यमुनानगर थाना की पुलिस की टीम ने छापामारी कर धोखाधड़ी के आरोपी जगजीत कौर उर्फ जश्न को गिरफ्तार कर लिया है. गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से उसको गिरफ्तार कर जमशेदपुर कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को हरियाणा ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक, जगजीत कौर और उसके पति सुनील कपूर के खिलाफ 2021 में हरियाणा के यमुनानगर थाना में धोखाधड़ी का एक मुकदमा दायर किया गया है. इसको लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने छापामारी की. छापामारी के दौरान पति फरार था जबकि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया.






