
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी के पास अवैध ब्राउन शुगर को बेचने के मामले में परसुडीह पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति सोनू हेम्ब्रम है, जो उस इलाके में लगातार नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि कोई व्यक्ति गाड़ीवान पट्टी एरिया में लगातार नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस की टीम ने छापामारी कर उक्त व्यक्ति को 22 पुड़िया ब्राऊन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सोनू हेम्ब्रम को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की, जिसके बाद उसको जेल भेज दिया गया.






