
जमशेदपुर : बिहार के कृषि, सहकारिता तथा गन्ना मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह मंत्रीपद संभालने के बाद पहली बार शुक्रवार को देर शाम शहर पहुंचे, जहां सोनारी दोमुहानी पुल (नया पुल) के समीप उनका अभिनंदन लोगों ने जोर-शोर से किया. श्री सिंह इस वर्ष विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत हासिल की है. ज्ञात हो कि श्री सिंह अपने चार दिवसीय दौरे के तहत आज शहर पहुंचे. कल, शनिवार को उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. इस हेतु गठित स्वागत समिति के संयोजक अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कई भाजपाई मेरिन ड्राइव पुल के पास जुटे थे. श्री सिंह 11 जनवरी को शहर से वापस लौटेंगे. कल, 9 जनवरी को बिष्टुपुर के तुलसी भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से शहर के कई सामाजिक संगठन तथा गण्यमान्य लोगों द्वारा उनका अभिनंदन होगा, वहीं संध्या 6.30 बजे काशीडीह दुर्गापूजा मैदान में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर क्लब की ओर से उनका अभिनंदन किया जाएगा. उनका स्वागत करनेवालों में अजय श्रीवास्तव के अलावा राजकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, अभय सिंह उज्जैन, राजन सिंह, राजेश सिंह बम, हरेन्द्र पांडे, सतीश मिश्रा, राजहंस तिवारी, पोरेश मुखी, ताराचंद कालिंदी, संजय दूबे, मानिक सिंह, पंचम जंघेल, पप्पू सिंह, बजरंगी पांडेय, सतीश सिंह, अशोक सिंह, विकास सिंह, जितेन्द्र सिंह, ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, अशोक दूबे, किशोर ओझा, विनोद उमंग, रतन महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है और बिहार की सरकार विकास के लिए नये मापक देश के लिए तय करेगी, ऐसा विश्वास है. दूसरी ओर, अलग-अलग जत्थों में लोगों ने अभिनंदन किया. अभिनंदन करने वालों में भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, राकेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे.
इसी तरह जमशेदपुर चेंबर आफ कॉमर्स के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल नें बिहार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर आगमन पर उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मुलाकात की. मोहनलाल अग्रवाल नें मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुष्पगुछ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. अमरेंद्र प्रताप सिंह नें मोहनलाल अग्रवाल से जमशेदपुर शहर के संबंध और व्यापार जगत के विषय पर चर्चा की. श्री सिंह नें मोहनलाल अग्रवाल को बिहार आने का न्योता दिया और पूरे जमशेदपुर चेंबर आफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक परिचयात्मक बैठक की इच्छा जताई.

गौरतलब है कि मोहनलाल अग्रवाल और श्री सिंह के पुराने व्यक्तिगत संबंध है. बिहार सरकार के कृषि सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के जमशेदपुर आगमन पर जमशेदपुर के युवा नेता राजीव चौहान के नेतृत्व में जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर अमरेंद्र बाबू ने कहा कि युवाओ को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने चाहिए और आगे आकर भाग लेना चाहिए क्योंकि युवा ही राष्ट्र के रीढ़ की हड्डी है. इस मौके पर पंकज सिंह, नीतीश सिंह, सतीश मुखी, प्रिंस सिंह, अभिषेक कुमार, मनमोहन तिवारी, विजय कुमार, रोहन सिंह, अभिजीत मिश्रा आदि उपस्थित थे.






