
रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के पूर्व झारखंड प्रभारी और भाजपा में शामिल आरपीएन सिंह से भेंट की. पहली बार उनकी यह मुलाकात हुई. इस दौरान उनके साथ भाजपा के विकास प्रीतम भी थे. नयी दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान दीपक प्रकाश ने आरपीएन सिंह को शुभकामनाएं दी. इन लोगों ने उम्मीद जतायी कि इससे भाजपा परिवार और मजबूत होगा और पार्टी को झारखंड में भी काफी ज्यादा लाभ होगा. आपको बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहते हुए आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल हो गये है. आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.



