• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 29, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand bjp-1 से 25 दिसंबर तक झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा भाजपा का ‘सेवा दूत अभियान’, सेवा भाव और परिवार भाव के साथ विधानसभा क्षेत्रों में जाएं सेवा दूत, जनता से बनाएं आत्मीय संबंध : आदित्य साहू, कार्यशाला में आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, मनोज तिग्गा एवं पवन कुमार साय ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन

नवम्बर 29, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, पश्चिम बंगाल न्यूज़, रांची न्यूज़
0
jharkhand bjp-1 से 25 दिसंबर तक झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा भाजपा का ‘सेवा दूत अभियान’, सेवा भाव और परिवार भाव के साथ विधानसभा क्षेत्रों में जाएं सेवा दूत, जनता से बनाएं आत्मीय संबंध : आदित्य साहू, कार्यशाला में आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, मनोज तिग्गा एवं पवन कुमार साय ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में 1 से 25 दिसंबर तक चलाए जाने वाले “सेवा दूत अभियान” को लेकर रांची के धुर्वा स्थित मयूरवन बैंक्वेट हॉल, रेनबो वाटर पार्क, सैम्बो बालालोंग में झारखंड भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री एवं पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद मनोज तिग्गा तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की विशेष उपस्थिति रही.कार्यशाला में प्रदेश भर से पहुंचे सेवा दूतों को बूथ स्तर तक सेवा भाव, संगठन विस्तार और जनकल्याण के संकल्प को सशक्त बनाने का मार्गदर्शन दिया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना, योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर दूर करने का प्रयास करना, लाभार्थियों से संवाद स्थापित करना, स्थानीय समस्याओं को जानकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना तथा संगठनात्मक तंत्र की जमीनी स्थिति का आकलन करना है.(नीचे भी पढ़े)

कार्यशाला की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के सामूहिक श्रवण से हुई. इसके बाद वंदे मातरम् का गायन किया गया तथा महापुरुषों एवं पार्टी के पुरोधाओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सेवा दूतों को सेवा का दूत बनकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाना है. झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों सहित देश के कुल 4123 विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी ने भी कार्यकर्ताओं के बीच लंबे समय तक काम किया है. इससे कार्यकर्ताओं के साथ एक घनिष्ठ और आत्मीय संबंध बनता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कर्म, कर्तव्य और परिवार भाव के साथ काम करने का सुझाव दिया.उन्होंने कहा कि जब सेवा दूत अपने प्रवास से लौटेंगे तो उस क्षेत्र के लोगों के साथ एक आत्मीय संबंध लेकर लौटेंगे. जहां जैसी व्यवस्था उपलब्ध है, उसी व्यवस्था में सेवा भाव के साथ सभी को इस अभियान में जुटना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए जो कार्य हुए हैं, उनका अनुभव लेकर आना है और प्रधानमंत्री के सेवा एवं जनकल्याण के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाना है.(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: jharkhand bjp chargesheet on cm hemant soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के शासन का भाजपा ने जारी किया जनता का चार्जशीट, भाजपा ने कहा – थाना, विधायक आवास और जेल तक सुरक्षित नहीं, पुलिस कस्टडी में मौतें और पत्रकारों पर पुलिसिया दमन, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करनी है. इस कार्य में जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों को भी पर्याप्त समय देना होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सहज और सरल तरीके से काम करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है. सभी कार्यकर्ता यह समझकर काम करें कि वे भगवान का काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को सूचीबद्ध करना है. वर्तमान राज्य सरकार के प्रति जनता की क्या नाराजगी है, इसे गंभीरता से नोट करना है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर कितनी उतरी हैं, लोगों को उनका कितना लाभ मिला है और योजनाओं के क्रियान्वयन में कहां-कहां कठिनाइयां आ रही हैं, इन सभी पहलुओं का आकलन करना है.(नीचे भी पढ़े)

सेवा दूत अभियान की राष्ट्रीय टोली के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद तथा भाजपा राष्ट्रीय मंत्री मनोज तिग्गा ने कहा कि यह जनसेवा के संकल्प और संगठन की सक्रियता को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है. उन्होंने कार्यशाला में 28 पन्नों का विस्तृत पीपीटी प्रस्तुत किया. इसके माध्यम से उन्होंने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य, सेवा दूतों की भूमिका एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अभियान के तहत होने वाली प्रमुख गतिविधियों में जनसुनवाई, नशामुक्त भारत शिविर, सामुदायिक संपर्क एवं सहभागिता, लाभार्थी संवाद, अपना क्षेत्र अपना गौरव, सेवा शिविर, विकसित भारत अभियान, दैनिक गतिविधियों तथा नैरेटिव से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही अभियान के संचालन एवं गतिविधियों के संकलन के लिए सरल ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया.(नीचे भी पढ़े)

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह अभियान 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा के लिए समर्पित किए हैं. ऐसे में सेवा दूत के रूप में पार्टी के कार्यकर्ता भी 25 दिनों तक अपना योगदान देंगे.उन्होंने कहा कि प्रवास संगठन का प्राण तत्व और प्राण वायु है. हमारा गांव हमारा तीर्थ और हमारा घर हमारा मंदिर है, इसी भाव के साथ सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है. अभियान के कार्यशाला एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यों को विस्तार देते हुए संगठन को नीचे तक मजबूत करने की चिंता करनी है. प्रवास के दौरान जनता की बातों, उनके जनजीवन और उनकी परिस्थितियों को समझने का प्रयास करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को दुरुस्त करना है. पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ना है और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिलकर उनके विचारों एवं भावनाओं को समझना है. वहीं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से अभियान की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रशासनिक दृष्टि से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे किए हैं. इसी उपलक्ष्य में झारखंड में सेवा दूतों के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता 25 दिनों तक अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कर सेवा एवं जनसंपर्क के कार्य करेगा.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 से 25 दिसंबर तक राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगा. इसमें पार्टी के अधिकांश पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला एवं प्रदेश के पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. निर्धारित संगठनात्मक संरचना के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक समन्वयक होगा तथा मंडल अध्यक्ष सह समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे.उन्होंने कहा कि अभियान के तहत कार्यों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसमें यह देखा जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं, योजनाओं के क्रियान्वयन में क्या बाधाएं आ रही हैं, लाभार्थियों की आवश्यकताएं क्या हैं और उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक बड़ा प्रकल्प संचालित किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

श्री मिश्रा ने कहा कि अभियान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में चल रहे नैरेटिव का भी आकलन किया जाएगा. यह पड़ताल की जाएगी कि क्षेत्र में किस प्रकार का नैरेटिव चल रहा है, वह राष्ट्रहित में है अथवा राष्ट्रविरोधी है तथा उसे संचालित करने वाले कौन लोग हैं. इसके साथ ही संगठनात्मक संरचना की वर्तमान स्थिति, शक्ति केंद्रों एवं बूथों की रचना तथा उनकी सक्रियता का भी आकलन किया जाएगा. यह देखा जाएगा कि संगठन की संरचना निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त है या नहीं. उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक सेवा दूत अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे.कार्यशाला के दौरान रामगढ़ में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में दिवंगत 13 लोगों के निधन एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी उपस्थित रहे.कार्यशाला में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं शालिनी बैसखियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश कार्यालय सह मंत्री सूरज गुप्ता चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह,मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक उपस्थित रहे.

संबंधित खबरें

  • jharkhand bjp chargesheet on cm hemant soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सात वर्षों के शासन का भाजपा ने जारी किया जनता का चार्जशीट, भाजपा ने कहा – थाना, विधायक आवास और जेल तक सुरक्षित नहीं, पुलिस कस्टडी में मौतें और पत्रकारों पर पुलिसिया दमन, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई28 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur rural hungama in public hearing on rakha copper mines : राखा कॉपर ताम्र खदान पर आयोजित जन सुनवाई में पूर्व कर्मचारियों का हंगामा, 1997 के वेतन समझौते के एरियर भुगतान पर उठाया सवाल, कर्मचारी पुत्रों को नौकरी में प्राथमिकता देने की रखी मांग28 नवम्बर 2026
  • Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी24 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारपश्चिम बंगाल समाचारभाजपारांची समाचार
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand bjp- देश की आधी आबादी के साथ किये गए वादे को पूरा करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध: गीता कोड़ा,महिला आरक्षण विधेयक एवं परिसीमन विधेयक विकसित भारत-2047 की राह में साबित होंगे मील का पत्थर
खबर

Jamshedpur rural manas chatusshati samaroh : मर्यादा का ग्रंथ है रामचरित मानस : आचार्य सीताराम शास्त्री, चाकुलिया में मानस चतुश्शती समारोह के 7वें दिन जुटे हजारों श्रद्धालु
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural manas chatusshati samaroh : मर्यादा का ग्रंथ है रामचरित मानस : आचार्य सीताराम शास्त्री, चाकुलिया में मानस चतुश्शती समारोह के 7वें दिन जुटे हजारों श्रद्धालु

नवम्बर 29, 2026
Jamshedpur mla saryu roy-विधायक सरयू राय ने वार्ड 3,18 और 19 का किया सघन दौरा,जनसुविधाओं का बुरा हाल, दबंगों के कब्जे में नाले और पानी की पाइपलाइन, सफाई, जलापूर्ति और ड्रेनेज व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 29, 2026

जमशेदपुर: भुवनेश्वर किट और किस के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश...

Horoscope Know Your Day Sunday 29th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 29 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 29th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 29 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 29, 2026

मेष राशिआज मित्रों का व्यवहार शानदार रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त...

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 29, 2026

जमशेदपुर: भुवनेश्वर किट और किस के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश...

Jamshedpur visit of kiit founder dr achyut : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का जमशेदपुर में अभिनंदन, जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुआ था जन्म, टाटा स्टील में कार्यरत थे पिता, डॉ सामंत ने कहा – जीवन में जितना ऊपर उठें, उतना ही विनम्र बनें

नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी...

jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 26 साल का यह युवा झारखंड संघर्ष एवं अनेक उतार-चढ़ाव...

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी...

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह के तहत शनिवार को बिहार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में दो सत्रों में...

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

Jamshedpur mmdp kit distributed to five patients : झारखंड स्थापना दिवस पर पांच फाइलेरिया मरीजों को दी गई एमएमडीपी किट, मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई व देखभाल की जानकारी भी दी गई

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फाइलेरिया (फीलपांव) से प्रभावित पांच मरीजों...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

jamshedpur bjp leader met kiit founder : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur visit of kiit founder dr achyut : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का जमशेदपुर में अभिनंदन, जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुआ था जन्म, टाटा स्टील में कार्यरत थे पिता, डॉ सामंत ने कहा – जीवन में जितना ऊपर उठें, उतना ही विनम्र बनें

jharkhand establishment day : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन, मुख्यमंत्री ने लगभग 9 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली 1,650 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उदघाटन, विशिष्ट सेवाओं, वीरता और उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न सेवाओं के लोगों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur successful rare surgery in mgm : एमजीएम अस्पताल के ईएनटी विभाग में हुई दुर्लभ व जटिल सर्जरी, 50 वर्षीया महिला को 30 साल पुरानी गांठ से मिली निजात

jamshedpur bihar association : बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में ‘यंग माइंड्स, फ्यूचर लीडर्स’ विषय पर मोटिवेशनल सेशन, दूसरे सत्र में समाज में मीडिया की भूमिका और उनकी चुनौतियों पर हुआ पैनल डिस्कशन, आइपीएस सौरभ ने दिया सफलता का मंत्र

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News