

मेष राशि
आज किसी दोस्त की सहायता करके आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को आज दान पुण्य करना चाहिए जिससे आने वाले समय में मन को शांति मिलेगी। आज आप धन का निवेश करने के बारे में सोचेंगे। आज आपको बहन की शादी की सूचना काफी सुकून देगी। आपके लिए खुशी का सबब लेकर आएगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं। जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपकी जीवनसाथी आपके कदम से कदम मिलाकर सहायता करेंगी।

वृष राशि
आज कोई बेहतरीन विचार आपको आर्थिक तौर पर लाभ दिलायेगा। जिससे आप प्रसन्न हो जायेंगे। आज आप घर के सदस्यों के अलावा पड़ोसियों से भी मेलजोल बढ़ाए। आपके घर में आज पूजा पाठ का भी आयोजन होगा। जिससे मन को शांति मिलेगी। संध्या समय में किसी पुराने मित्र का फोन आपको आंतरिक खुशी देगी।

मिथुन राशि
आज आपको दोस्तों और परिवार के लोगों के सहयोग से आय के लिए नये मार्ग मिलेंगे। जो आगे के लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा नये दोस्त आपका इंतजार कर रहे हैं। घर से निकले और उन्हें अपनाएं। जीवन में गुजर रहे नकारात्मक दौर को समाप्त करने के लिए आज आपको मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन कर, पूजा पाठ करना चाहिए। जिससे मन को शांति व परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
आज आप अपने स्वस्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य ही धन हैं। किसी पर नाराज होने से पहले आप एक बार अवश्य विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ प्रेम की भाषा बोले। उनके साथ जितना सहयोग करेंगे। उतना ही सुकून मिलेगा, हलॉकि खर्च हो सकता है। जिससे टेंशन बढेगा, लेकिन दिन सही गुजरेगा। आज आराम करें और मस्त रहे।

सिंह राशि
आज आप नये निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन पहले इस बारे में सभी पहलुओं पर विचार कर लें। संभव हो तो वरिष्ठजनों व विशेषज्ञों की सलाह भी अवश्य लें, क्योंकि इसका असर आपके पूरे व्यक्तित्व पर पड़ेगा। आज आप किसी सामाजिक आयोजन में भी शामिल हो सकते हैं। जिससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा।

कन्या राशि
आज मिली जीत का जश्न आपके दिल को खुशियों से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपने दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके अलावा आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। परिवार का माहौल आज काफी सुकून देगा।
अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह योजना धरा का धरा ही रह जाएगा। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

तुला राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और पैसे खर्च करने से बचें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा गिफ्ट देने के बारे में सोचें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

वृश्चिक राशि
आज परिवार और बच्चों की खुशी के लिए किसी ऐतिहासिक स्थान का घुमने फिरने को जाये। इससे परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बनेगा। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

धनु राशि
दोस्ती में प्रगाढता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। काफी समय बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो। आज आपके जोशीले अंदाज से आपके सहकर्मी आपसे आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को लेकर चिंतित होना लाजिमी है लेकिन टेंशन न ले। इसकेे अलावा धन पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे का प्लान बना सकते हैं। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजर अंदाज करें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

कुंभ राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। सेहत के हिसाब से दौड़ लगाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मीन राशि
आज आर्थिक स्थिति के बारे में सोचकर परेशान हो सकते हैं। इसलिए मानसिक सुख के लिए
दूसरों के सफलता का सराहना कर आप उसका मजा ले सकते हैं। दोस्त शाम के लिए कोई अच्छा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। सावधान रहें।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858












