• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-30th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 30 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-30th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 30 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका मनमोहक व्यवहार दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तय बजट से दूर न जाएं। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम खुबसूरत तोहफों और फूलों से भरपूर रहेगी। व्यावसायिक फैसलों को लेने के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

वृष राशि
आपका स्पष्ट विचार और दबंग व्यक्तित्व आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है। आपको जरूरत है तो बस अपने आंख-कान खुले रखने की। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी हे।

मिथुन राशि
आज कार्य व बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको प्रसन्नता देने का हर प्रयास करेगा। आज थोड़ा प्रयास और करें। आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है। आज आपका क्रोध बेवजह का विवाद पैदा कर सकता हैं। जो आपके परिवार को नाराज कर सकता है। वे लोग भाग्यशाली हैं जो अपने क्रोध पर कंट्रोल रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका क्रोध आपको खत्म करे, आप उसे खत्म कर दें।

कर्क राशि
आज भविष्य में होने वाले लाभ के हिसाब से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपके सामने आज कई विकल्प होंगे, लेकिन समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया अवसर है। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें।

सिंह राशि
आज आप आर्थिक रुप से काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। पड़ोसियों से विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कन्या राशि
आज अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। नवजात शिशु की तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी गलत है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है। जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जाएंगे।

तुला राशि
अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। दफ्तर के कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। प्यार, नजदीकी, मस्ती-मजा, जीवनसाथी के साथ यह एक प्यार भरा दिन रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अपने दिल की बात उजागर करके आप खुद को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। नए विचार लाभदायक साबित होंगे। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

धनु राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। अगर आप थोड़ी देर अनुभवी लोगों की संगत में समय गुजारेंगे, तो आपको काफी ज्ञान मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राईज मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

मकर राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। लम्बे समय से अटके निर्णयों को अमली जामा पहनाने में सफलता मिलेगी और नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। वक्त की अहमियत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

कुंभ राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको सुगंधित व आकर्षित करेगा। स्वयं के लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आज करीबी दोस्त और साझीदार नाराज होकर आपकी जिंदगी दुश्वार बना सकते हैं। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी या पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है। अपने आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं।

मीन राशि
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको प्रसन्न रखने का हर प्रयास करेगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर बीमारी की दवा है। पार्टनर और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026

June 18, 2026
Next Post

tata-steel-tubes-initiative-टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में दो ट्रांसजेंडर को मिली नौकरी, नई पहल की गवाह बना ट्यूब डिवीज़न

horoscope-know-your-day-thursday-31st-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 31 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-thursday-31st-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 31 मार्च 2022

tata-motors-medical-support-टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में मेडिकल सपोर्ट स्कीम के तहत 28 लोगो को मिला लाभ, जाने किसको मिला, क्या लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

jamshedpur rural accident- कोवाली के पास सड़क हादसा, हरिणा मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवक घायल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

jamshedpur rural accident- कोवाली के पास सड़क हादसा, हरिणा मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवक घायल

jamshedpur police success -गोलमुरी रामदेव बगान में गोलीबारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल, जिं‍दा गोली बरामद, देखिए video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News