• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

November 13, 2026
in खबर
0
Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा. देशभर के जनजातीय समुदायों को एक मंच पर लाने वाले संवाद 2026 में 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 353 जनजातीय समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले कम से कम 2,500 प्रतिभागी पांच दिनों तक संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और उत्सव में शामिल होंगे. इस वर्ष का आयोजन झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ और धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर हो रहा है. इसकी जानकारी टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरभ राय और हेड जीरेन टोपनो ने संयुक्त रुप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. इन लोगों ने बताया कि 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से संवाद जनजातीय संवाद, संस्कृति के संरक्षण, ज्ञान के आदान-प्रदान और समुदाय आधारित विकास के लिए एक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हुआ है. (नीचे भी पढ़े)

अब तक इसके माध्यम से 353 जनजातीय समुदायों के 1.3 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी हो चुकी है. संवाद 2026 में 15 प्रतिशत भागीदारी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की होगी, जबकि 55 प्रतिशत प्रतिभागी पहली बार संवाद में शामिल होंगे. इस सम्मेलन की तैयारी के तहत अप्रैल से देशभर में 21 क्षेत्रीय संवाद, कार्यशालाएं और रेजिडेंसी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 6,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया है. संवाद में जनजातीय पहचान, पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों, शिक्षा, भाषा संरक्षण, सुशासन व्यवस्था, प्रतिनिधित्व और सामुदायिक आकांक्षाओं जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा. इन चर्चाओं के साथ जनजातीय संगीत, खान-पान, सिनेमा, हस्तशिल्प और उद्यमशीलता से जुड़े प्रयासों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. सौरभ राय ने बताया कि संवाद 2026 में 14 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 22 जनजातीय समुदायों के 70 होम शेफ अपने खास व्यंजनों को विशेष डाइनिंग अनुभव, कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन और फूड स्टॉल के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे. दी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (ताज ग्रुप) के साथ साझेदारी में इस पहल से अब तक 13 सफल फूड एंटरप्राइज और 12 नए उद्यमों को सहयोग मिला है. इसके अलावा आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 14 जनजातीय समुदायों के 43 कलाकार मिलकर संवाद के सात मौलिक गीत तैयार करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

ये गीत उरांव, मुंडा, राभा, बोडो, लेप्चा, संथाल और हो समुदायों की संगीत परंपराओं से प्रेरित होंगे. संवाद फेलोशिप के लिए 26 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 99 जनजातीय समुदायों से 492 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस वर्ष फेलो अपने विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करेंगे. फेलोशिप के सात पूर्व प्रतिभागी, जिन्होंने अपनी परियोजनाएं पूरी कर ली हैं, अपनी पुस्तकें जारी करेंगे. इस वर्ष 15 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 39 फेलो इसमें शामिल होंगे. अब तक इस फेलोशिप के माध्यम से 64 फेलो को सहयोग मिला है और ज्ञान एवं संस्कृति से जुड़ी 79 रचनात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं. इनमें 34 पुस्तकें, 11 ऑडियो-विजुअल डॉक्यूमेंट्री, 32 ऑडियो गीत, मणिपुर की पौमानी नागा जनजाति का एक विरासत संग्रहालय और लद्दाख का एक हेरिटेज कैफे (बलती व्यंजन) शामिल हैं. जीरेन टोपनो ने बताया कि 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 34 जनजातीय समुदायों के 142 कारीगर 68 स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पाद और कला का प्रदर्शन करेंगे. इससे लगभग 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि संवाद 2025 में कारीगरों ने 1.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जनजातीय सिनेमा और कहानी कहने का यह मंच 60 फिल्म निर्माताओं, शिक्षाविदों, क्षेत्र के विशेषज्ञों और सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं को एक साथ लाएगा. (नीचे भी पढ़े)

इसके तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 11 जनजातीय समुदायों से प्राप्त 63 प्रविष्टियों में से चुनी गई 25 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. सौरभ राय ने बताया कि 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 28 जनजातीय समुदायों के 207 पारंपरिक वैद्य अपने समुदायों के पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान और उपचार पद्धतियों को साझा करेंगे. इससे समुदायों में पीढ़ियों से संजोकर रखी गई पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों की विविधता और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिलेगा. 26 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 166 जनजातीय समुदायों के 675 प्रतिभागी जनजातीय पहचान, सुशासन व्यवस्था, शिक्षा, भाषा संरक्षण और विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे. इस सांस्कृतिक आयोजन में 12 राज्यों के 18 जनजातीय समुदायों की प्रस्तुतियां होंगी. इसके अलावा, 12 राज्यों के 15 जनजातीय समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 विशेष बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इनमें तीन विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) शामिल हैं. संवाद का उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां जनजातीय समुदाय अपने ज्ञान को साझा कर सकें, अपनी जीवंत परंपराओं का उत्सव मना सकें, विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और अपनी आकांक्षाओं को अपनी आवाज में व्यक्त कर सकें. संवाद 2026 का यह संस्करण जनजातीय समुदायों को केवल विकास से जुड़ी चर्चाओं में भागीदार के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और जीवंत संस्कृतियों के संरक्षक तथा भारत के सामूहिक भविष्य के निर्माण में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण सहभागी के रूप में एक साथ लाएगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम
खबर

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

November 13, 2026
jamshedpur ngo social sparks-सोशल स्पार्क्स’ ने चेशायर होम में खुशियां बिखेरीं, विशेष बच्चों के साथ केक काटा और नृत्य किया,  पूरी टीम ने चेशायर में ही बिताया पूरा दिन
खबर

jamshedpur ngo social sparks-सोशल स्पार्क्स’ ने चेशायर होम में खुशियां बिखेरीं, विशेष बच्चों के साथ केक काटा और नृत्य किया, पूरी टीम ने चेशायर में ही बिताया पूरा दिन

November 13, 2026
Voice of Jamshedpur-बारीडीह में वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतधारियों के बीच किया निःशुल्क साड़ी का वितरण
खबर

Voice of Jamshedpur-बारीडीह में वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतधारियों के बीच किया निःशुल्क साड़ी का वितरण

November 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट का वार्षिक जेडीसी आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के...

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

by Sharp Bharat
November 12, 2026

जमशेदपुर : टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन के पद से रिटायर हो गए हैं....

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 12th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 12 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा अनुभव...

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों की सुविधा, बेहतर आवागमन, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य...

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक...

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर के सोनारी उपकार संघ की...

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त पूजा प्रारंभ हुआ. इस पूजा में पंडित के रूप में राजीव...

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

jamshedpur bjp baridih : निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च, विरोध में उठी आवाज

by Team Sharp Bharat K
November 11, 2026

जमशेदपुर : झारखंड में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत की...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी

Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

jamshedpur chitragupta puja : सोनारी में हुआ भव्य चित्रगुप्त पूजा, हुआ बिरादरी भोज

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News