• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 22, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 31st December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 31 दिसंबर 2022

Horoscope Know Your Day Saturday 31st December 2022 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 31 दिसंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपमें से जो भी व्यक्ति कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम कर रहे थे और धन की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मजा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शांत और तरोताजा महसूस करेंगे।

वृष राशि
किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन प्रसन्न कर देगा। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आखिर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है। जीवन को सही से जीना चाहते हैं तो टाइम टेबल के हिसाब से चलना सीखें।

मिथुन राशि
स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन शानदार कर देंगे। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या दुश्वारियां उसे भुगतना पड़ रहा है। बच्चों को साथ समय का पता नहीं चलता आज आप भी अपने बच्चों के साथ वक्त बिताकर यह जान जाएंगे।

कर्क राशि
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जाएंगी। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। रात को आज आप अपने किसी करीबी से कई देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

सिंह राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। अपनों का ख्याल रखना अच्छी बात है लेकिन उनका ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत न बिगाड़ लें।

कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। सबको अपनी पार्टी में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त धन है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है। जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें उभरकर सामने आ जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

तुला राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की सूची में बढ़ोतरी कर सकते हैं। काफी वक्त फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि
नकारात्मक विचार दिमाग में छा सकते हैं। स्वयं को शारीरिक व्यायाम का आनंद लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।

धनु राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे। आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को अधिक तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। दिन को खास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफे लोगों को दें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राईज मिल सकता है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मकर राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को उन्नति का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। रोमांस रोमांचक होगा। इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
अपने ऊंचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताजगी पाने में सफल रहेंगे। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपको ऐसी परियोजनाएं शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। सोशल मीडिया पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक खुबसूरत आश्चर्य का एहसास होगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम व्यतीत कर सकते हैं। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।

मीन राशि
सेहत को लेकर अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आखिर में सब ठीक हो जाएगा। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। ऐसा हो भी क्यों न, ऐसे पल ही तो किसी संबंध को प्रगाढ़ बनाते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026

August 20, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 20th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 20 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 20th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 20 अगस्त 2026

August 20, 2026
Horoscope Know Your-Day Wednesday 19th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 19 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your-Day Wednesday 19th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 19 अगस्त 2026

August 19, 2026
Next Post

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 31st December 2022 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

unique fact : भारत समेत पश्चिमी देशों के होटलों में नहीं मिलेगा इस नंबर का कमरा, जानें क्या है कमरा नंबर और तथ्य

Saraikela kandra incident : कांड्रा में रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

Tata motors case filed in labour court : टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

tata motors convoy drivers : टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News