जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में बड़े ही हर्षोल्लास, आत्मीयता एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ.कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्य अपने परिवारों के साथ सम्मिलित हुए और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, हाउजी, विभिन्न खेल एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां प्रमुख आकर्षण रहीं. पूरे कार्यक्रम के दौरान सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया.समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारिक एकता ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति एवं मजबूती का आधार है. संगठन की सफलता केवल उसके पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य की सक्रिय सहभागिता, आपसी विश्वास एवं सहयोग से सुनिश्चित होती है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का उद्देश्य केवल व्यापारिक समस्याओं एवं हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि वस्त्र व्यवसायियों के बीच एक मजबूत एकजुटता स्थापित करना भी है. ऐसे पारिवारिक आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के साथ नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार करते हैं. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए व्यापारिक हितों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया तथा आने वाले वर्ष में सभी व्यवसायियों के कारोबार में उत्तरोत्तर वृद्धि, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की.समारोह को संबोधित करते हुए संघ के सचिव अशोक सारस्वत ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ने तथा आपसी आत्मीयता को मजबूत करने का सुंदर अवसर है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. समारोह को संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बरनवाल, कमल जैन एवं स्वरूप गोलछा ने भी संबोधित किया. उन्होंने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की सक्रियता एवं उसकी भूमिका की सराहना की.कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के सचिव अशोक सारस्वत एवं धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव महेश सरायवाला ने किया. समारोह के संयोजक प्रदीप बीदासरिया एवं सह संयोजक नरेश पाड़िया थे.कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव अशोक सारस्वत, कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल, प्रदीप बीदासरिया, महेश सरायवाला,, अशोक सरायवाला, निर्मल अग्रवाल, शिव चरण अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, वासुदेव छपोलिया,दीनदयाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सोहन चौधरी, विशाल गुप्ता, पंकज पाड़िया, दिनेश काबरा, राजू भारतीय,, ईश्वर अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल एवं रूढ़मल सरायवाला,श्याम अग्रवाल,नरेश दवे,हेमेन्द्र जैन,नारायण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित थे. अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. पूरा समारोह पारिवारिक आत्मीयता, उत्सवी उल्लास, आपसी सौहार्द एवं व्यापारिक संगठन की एकजुटता का जीवंत उदाहरण बना.












