• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Wednesday 9th july 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 9 जुलाई 2025

Horoscope know your day Wednesday 9th july 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 9 जुलाई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको ऐसी गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता है, जहां आपको अपने समान विचार के लोगों से मिलने का अवसर मिले। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद मूल्यवान है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है। क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है। इसका कारण आपकी खराब दिनचर्या है।

वृष राशि
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें, जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें, हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की आवश्यकता हो। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कर्म-काण्ड, हवन, पूजा पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा। अकेलापन कई बार काफी परेशानी भरा हो सकता है, खास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि
आपका नकारात्मक रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। अगर आप अपनी घरेलू आवश्यकताओं को नजरंदाज करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं। जो आपके साथ रहते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन खरीदारी के लिहाज से उम्दा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की आवश्यकता भी है।

कर्क राशि
ख्याली पुलाव पकाना मदद नहीं करता। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। प्यार बहार की तरह है, फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा।

सिंह राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मजे करने वाले हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

कन्या राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिऊ में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मजा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शांत और तरोताजा महसूस करेंगे।

तुला राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

धनु राशि
जब आप कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उन पर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आपको अपने प्रिय को स्वयं के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है।

मकर राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। गजब का दिन है, मूवी, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना संभव है।

कुंभ राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। आपकी कमियां आपको अच्छी तरह से पता हैं आपको जरुरत है उन कमियों को दूर करने की।

मीन राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026

September 19, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026

September 18, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 17th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 17 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 17th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 17 सितंबर 2026

September 17, 2026
Next Post

Saraikela rain effect - लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, इमली चौक के समीप भरभरा कर गिरा कच्चा मकान

West singhbhum incident - कराईकेला में धान रोपनी करने जा रहे मजदूरों से भरी गाड़ी आई बिजली तार की चपेट में, महिला समेत कई घायल

saraikela accident - कांड्रा में दो ट्रेलर की आमने सामने टक्कर, केबिन में फंसा एक ड्राइवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News