• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 7, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 26th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 सितंबर 2025

Horoscope Know Your Day Friday 26th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 सितंबर 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप खाली समय को परिवर्तित कर जमकर आनंद लेंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए प्रसन्नता का एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक्त से लटके किसी काम के पूरे होने का उपहार मिल सकता है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।

वृष राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी लाभदायक साबित होगी। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के समय लेकर आएगा। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई विशेष योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

मिथुन राशि
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का संदेश आएगा। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की जरूरत है। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

कर्क राशि
आज सकारात्मक सोच को अपनाना आपको मनोवैज्ञानिक डर से बचा सकता है। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। अपने प्रिय को आज निराश न करें क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। आज किसी करीबी से आपका विवाद हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर मजबूत करने का दिन है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। परेशानियों का डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

कन्या राशि
जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को समाप्त कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था। आज के दिन आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को लाभ होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे।

तुला राशि
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच अवश्यक है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया समय है। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जीवन में जल्दी ही खिल सकता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही हानि होगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

वृश्चिक राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आज जीवनसाथी की अनावश्यक मांग की वजह से परेशान रह सकते हैं। आज अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। जल्दबाज़ी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

धनु राशि
आज दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे। आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे अधिक मददगार साबित होंगे। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं, अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। दूसरे आपसे काफी अधिक समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का गलत लाभ न उठाएं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना, मस्ती कर आनंद ढूंढ़ते हैं।

मकर राशि
स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के विचार से समझ-बूझकर थोड़ा खतरा उठाया जा सकता है। चूके अवसरों की वजह से डरें नहीं। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है, अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

कुंभ राशि
पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपको बच्चों या खुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। अपनी दीवानगी को कंट्रोल में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता है।

मीन राशि
आपका सकारात्मक स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। घर को संजाने-संवारने के अलावा बच्चों की आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी शानदार क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात लाते हैं। काफी वक्त से संवाद न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की आवश्यकता है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Next Post

Jamshedpur rural - चाकुलिया के पाकुड़िया में शिक्षक की कमी, ग्रामीणों ने सांसद को मांग पत्र सौंपकर शिक्षक नियुक्ति की मांग की

Adityapur puja pandal - उदघाटन के कुछ घंटे बाद ही गिरा एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल का तोरण द्वार, कोई हताहत नहीं

Jamshedpur NH 18 accident : बहरागोड़ा के एनएच 18 पर दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्विफ्ट डिजायर, तीन लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Sunday-7th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 7 जून 2026

Jamshedpur attack : जेम्को बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur accident: बिष्टुपुर में अल्टो कार पहले स्कूटी और फिर दूसरी कार से भिड़ी, दो घायल

Jamshedpur red cross : साकची रेड क्रॉस भवन में 8 जून को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

jamshedpur mla saryu meet bjp national president- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय, कई विषयों पर हुई चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur attack : जेम्को बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur accident: बिष्टुपुर में अल्टो कार पहले स्कूटी और फिर दूसरी कार से भिड़ी, दो घायल

Jamshedpur red cross : साकची रेड क्रॉस भवन में 8 जून को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

jamshedpur mla saryu meet bjp national president- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक सरयू राय, कई विषयों पर हुई चर्चा

Jharkhand deoghar ddc flags off jagrukta rath : देवघर डीडीसी ने विकास भवन परिसर से रवाना किया विशेष जागरूकता रथ, रथ आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए करेगा जागरूक

jamshedpur health services- अपर उपायुक्त को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल व एसडीओ को सदर अस्पताल का बनाया गया नोडल पदाधिकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News