चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव के ग्रामीण अपने मूलभूत दो समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सांसद बिद्युत बरण महतो को सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि पाकुड़िया उमवि में शिक्षकों की कमी के कारण विधालय में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है. वहीं गांव में नेटवर्क समस्या हेतु टावर लगाने की मांग को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो को ज्ञापन सौंपा. मौके पर सांसद श्री महतो ने समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यथाशीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर ग्राम प्रधान प्रधान बेसरा, स्वपन महतो, विनय महतो, एमके महतो, निर्मल महतो, योगिन्द्र महतो, जगदिश महतो, डॉ सुभाष चन्द्र महतो, दीपक महतो, तरूण महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



