
पीड़ित घनश्याम पातर. 
पीड़िता मीरा कालिंदी.
चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे फाटक के पास एक पागल कुत्ता ने आतंक मचा रखा है. कुत्ते से ग्रामीण दहशत में हैं. रविवार की सुबह चाकुलिया निवासी सुधीर पातर, बंगाल के मानिकपारा निवासी सौमेंदु आचार्य, मुसलिम बस्ती के मो शाहिद, कलिम अंसारी, महुलबेड़ा निवासी अजित मुंडा, दखिनशोल के घनश्याम पातर और दिघी गांव निवासी मीरा कालिंदी को कुत्ते ने काट लिया. सभी जख्मियों का इलाज चाकुलिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मू ने किया. कुत्ते के काटने की खबर से लोगों में दहशत है. वहीं ग्रामीण उक्त कुत्ते को पकड़ने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं, परंतु कुत्ता लोगों की पकड़ से दूर है.










