
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड परिसर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य आरती सामड ने फीता काट कर किया. इसमें धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के किसान अपने धान की बिक्री उचित मूल्य पर कर सकेंगे. इसी उद्देश्य से धान अधिप्राप्ति क्रेंद्र का उद्घाटन किया गया है. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रत्ना मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खालको, अंचलाधिकारी सदानंद महतो, कृषि पदाधिकारी प्रह्लाद पुष्टि, लेखापाल सह सचिव लैंपस तपन नारायण देव, लैंपस सहायक प्रियरंजन मोहंती, लैंपस ऑपरेटर श्रीधर माझी समेत अन्य उपस्थित थे.








