
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की कालचित्ती पंचायत के डायनमारी गांव स्थित सबर टोला में जिप सदस्य देव्यानी मुर्मू ने सबरों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान पंचायत सचिव प्रणव कुमार, संबंधित पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य की उपस्थिति में सभी सबर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसके अलावा सभी सबरों से पेंशन, बिरसा आवास और शौचालय संबंधी उपलब्धता की जानकारी ली गयी.








