
जमशेदपुर : अपने लिए जिये तो क्या जिये, तूं जी ए दिल जमाने के लिए इस फलसफे को साभार करने के लिए अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हर-हर महादेव सेवा संघ ने लक्ष्मी नगर, बर्मामाइंस में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. इस अवसर प संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि समाज सेवा के कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए. हमें अपनी आय का एक निश्चित अंश सामाजिक सेवाओं में खर्च करना चाहिए. यह मान कर चलिये कि ऐसा करने वालों की जेब कभी खाली नहीं होती. इस बात को हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा हर काम ईश्वर की नजर में है. काले ने कहा कि कोई भी पुनीत कार्य ईश्वर की कृपा के बगैर संभव नहीं है. हर बेहतर कार्य के लिये ईश्वर सदैव आगे आ कर मदद करते हैं. उन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया ति ऐसे कल्याण के कार्य के लिये उन्होंने हर हर महादेव सेवा संघ को भी अवसर प्रदान किया है. इस सेवा के उद्देश्य से किये गये कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के मनोज पांडेय, पप्पू राव, टोनी सिंह, मोनी, नवीन तिवारी, प्रभात, लवकुश, सम्राट, विपुल ओझा, राहुल, गौरव, मुनचुन, हर हर महादेव सेवा संघ के जुगनू पांडेय, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, विक्रम ठाकुर, अभिषेक पांडेय, सुमन कुमार, सचिन शर्मा, धीरज चौधरी, विक्की तारवे, मोहन दास, सूरज चौबे, राज सिंह समेत सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.








