
देवघर : उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण जिला स्तरीय विशेषज्ञ आकलन समिति, जिला जल एवं स्वच्छता तथा खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से कोयलियरी, माइनर एवं मेजर खनिज संपदा से प्राप्त राजस्व की विस्तृत जानकारी ली एवं जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि जितने भी पाट्टाधारी है सभी के साथ बैठक आयोजित कर राजस्व संग्रहण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश ससमय दे दें एवं जिन पाट्टाधारी का बकाया है, सभी को नोटिस के माधयम से टैक्स जमा कराने का निदेश दिया जाये।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय ने त्रिकुट पहाड़ के ऊपर सुरक्षा के दृष्टिकोण से फेंसिंग के करायें जाने वाले कार्य के संबंध में जिला वन पदाधिकारी को निदेशित किया कि समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा लें। समीक्षा के क्रम में उन्होंने बास्की ग्रामीण जलापूर्ति, मधुपर के कार्य प्रगति के अद्यतन स्थिति की वास्तुस्थिति से अवगत हुई तथा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निदेश दिया कि समय-समय पर कार्य की समीक्षा करते हुए इसे पूर्ण करायें। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा योजनावार एजेंसी द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली एवं सम्बंधित अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं भुगतान के लिए बिल उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के पश्चात उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिले के विभिन्न पार्कों यानी नंदन पहाड़, जलसार चिल्ड्रेन पार्क, शिल्पग्राम आदि जगहों पर ओपन जिम खोले जाने के लिए जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इसके लिए आवश्यक व उचित प्रपोजल तैयार करें। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं मधुपर, जिला अभियंता, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल उपस्थित थे।








