
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मुखी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रामचन्द्र मुखी का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र समेत भरापुरा परिवार छोड़ गये हैं. मुखी समाज को आगे बढ़ाने में उनका काफी योगदान रहा है. विशेष रूप से सामाजिक सेवा के अलावा शिक्षा, खेल, साथ ही साथ वे बिष्टुपुर थाना शान्ति समिति के सदस्य रहे. उनके निधन को मुखी समाज ने अपूरणीय क्षति बतायी है. उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया. उनके अंतिम संस्कार यात्रा में मुख्य रूप से जिला युवा मुखी समाज के अध्यक्ष शम्भु मुखी डुंगरी, महासचिव चैतन मुखी, धातकीडीह मुखी समाज के बुद्ध देव करूवा, दिलीप महानंद, आनंद करूवा, सुरेश मुखी, भाष्कर मुखी, विकास मुखी, धीरज मुखी, राजेश मुखी, पठानी मुखी, सुजीत मुखी, पीटेन मुखी, शैलेन्द्र मुखी, बबलू मुखी, लखिन्दर करूवा, गोविन्दा, सागर मुखी एवं समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए.








