
जमशेदपुर : देशभर में भले ही सीएए- एनआरसी कानून लागू कर दी गई है, लेकिन जमशेदपुर में इस कानून का विरोध आज भी जारी है. जहां जमशेदपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम मायनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट के सदस्यों ने इस कानून का तब तक विरोध जारी रखने का ऐलान किया कि जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती है. फ्रंट के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त और सिटी एसपी से मुलाकात के बाद बताया कि जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने कल ईदगाह मैदान में आयोजित होनेवाले सभा के लिए मौखिक अनुमति दे दी है. साथ ही 19 या 21 जनवरी से मानगो के गांधी मैदान में बिल के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना की भी अनिमति मिलने की बात कही. वहीं इस महीने के आखिरी में जिला मुख्यालय पर बिल के लिरोध में धरना दिए जाने की अनुमति मिलने की बात भी इन्होने कही. वहीं फ्रंट के सदस्यों ने बताया कि पूरे आंदोलन के दौरान हिंसा करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमशेदपुर में अब तक दो बड़ी सभाएं हो चुकी है. लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. खास तौर पर मुसलिम समुदाय के लोग इसको प्रतिष्ठा का विषय बनाये हुए है. इसको लेकर आंदोलन ओर तेज होने की उम्मीद जतायी जा रही है.







