
सरायकेला : वन विभाग की तमाम प्रयासों के बाद भी सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आंतक का दायरा बढ़ते जा रहा है. वैसे बीते रात जंगली हाथियों ने ईचाडीह पंचायत के आदरडीह गांव के दिवाकर महतो,राजेन गोप,उलपी गोप,राजकिशोर महतो के चारदीवारी को तोड़ डाला वही चौका गांव के भोलू लोहार, दसरथ लोहार व बबलू लोहार के दरवाजे को तोड़ डाला वही घर मे रखे चावल को भी चट कर गया. साथ ही बाकारकुड़ी टोला पलाशवन में बुध्देश्वर महतो के घर को तोड़ डाला वही घर मे रखें चावल को भी चट कर गया. वही पीड़ित लोगों ने वन विभाग से मुआवाजा राशि की मांग की है. वैसे आपको बता दे कि जंगली हाथी दिन भर जंगल मे रहने के बाद देर शाम व रात को जंगल से लगे आसपास के खेतों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाते और घरों को निशाना बनाकर सुबह वापस जंगल में लौट जाते हैं. वैसे तो विगत एक सप्ताह के अंदर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में हाथियों ने करीब 30 को तोड़ कर नुकसान पहुंचाया है.








