
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भागलपुर से देवघर पैदल कैंसर से पीड़ित बेटी के साथ पहुंची महिला को मदद पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने देवघर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार से संपर्क कर महिला को हर संभव मदद दिलाया. साथ ही देवघर उपायुक्त से प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं महासचिव डॉ परितोष सिंह ने जमशेदपुर भिजवाने के संसाधन मुहैया कराने का अनुरोध किया, जिसे उपायुक्त ने तुरन्त एम्बुलेंस के माध्यम से भिजवाया. संजीव रंजन ने बताया कि महिला अर्थिक रूप से मजबूत नहीं है इसलिए युवा कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है और हर सम्भव मदद करेगी. युवा कांग्रेस ऐसे आपदा में समाज सेवा के लिए तत्पर है, कल से युवा कांग्रेस जिले में सेनिटाइजर और खाद्य सामग्री वितरण करेगी.















