
जमशेदपुर : पूरे देश के साथ जमशेदपुर में भी लॉकडाउन को लागू किया गया है. इस कड़ी में कई गांवों से खुद को लॉकडाउन करने की बातें सामने आयी है. इसमें जमशेदपुर भी अव्वल स्थान पर है. जमशेदपुर में कई जगहों पर यह खबरें आ रही है कि लॉकडाउन को खुद गांव और बस्तियों के लोग ही सख्ती से लागू कर दिये है. किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और ना ही बाहरी लोगों को ही अंदर लाया जा रहा है. इस कड़ी में लोगों ने जमशेदपुर के परसुडीह के गोलपहाड़ी स्थित गायत्रीनगर में खुद को लॉकडाउन कर दिया.

बस्तीवासियों ने खुद में यह तय किया कि कोरोना वायरस अब झारखंड तक पहुंच चुका है, इस कारण अब जरूरी है कि इसको रोका जाये और फिर बस्तियों के सारे इंट्री प्वाइंट को बंद कर खुद को लॉक कर लिया है. किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है और ना ही किसी को बस्ती से बाहर निकलने दिजा रहा है. इसी तरह जमशेदपुर के परसुडीह दक्षिणी कालीमाटी पंचायत के प्रधान टोला ग्राम में महामारी कोविड-19 कोरोनावायरस के झारखंड में प्रवेश की खबर के बाद स्थानीय मुखिया सिंघो टूडू, ग्राम के प्रधान बोसेन माझी, पूर्व मुखिया कालिदास टूडू, आंगनबाड़ी सैया शोभा माझी, सुरेश पात्रो,अंजलि पात्रों एवं सैकड़ों ग्राम वासियों ने मिलकर उस गाँव मे बाहरी लोगों के प्रवेश को बंद करने के लिए गांव में आने वाले सभी सड़क बंद कर दिए गए है. लोगों ने सभी की इंट्री को ही बंद कर दिया है.







