
जमशेदपुर : भाजपा नेता सह समाजसेवी भरत सिंह के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब ने भरत सिंह के साकची स्थित कार्यालय से 200 लोगों के बीच मोदी आहार के तहत राशन का वितरण किया. यह वितरण क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में किया गया. मनोज सोनी ने वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 200 लोगों के बीच मोदी आहार के तहत राशन वितरण किया गया. राशन वितरण में क्लब के एसपी सिंह, राम उदय ठाकुर, रामलाल पासवान, संजीव मिश्रा, करण गोराई, राजीव कुमार, दीपक, अमन, राजेश सिंह, विनीत श्रीवास्तव, सुजीत शुक्ला समेत सभी सक्रिय सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही. साथ ही शहर में कोरोना के दस्तक को देखते हुए लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया.















