
जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमेनिटी के युवाओं ने रविवार की दोपहर बाराद्वारी स्थित वृद्धाश्रम जाकर खुशियां बांटने का प्रयास किया। टीम के युवाओं ने सभी बुजुर्गों को फल, नारियल पानी व कच्चे राशन दिए और सभी के साथ समय व्यतीत कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया। संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि इस लॉकडाउन मे जहां सभी घरों में रह रहे हैं, जिस वजह से वृद्धाश्रम में लोग भी नहीं जा पा रहे, इस वजह से परिवार के बिना रह रहे बुजुर्ग व वृद्ध मां खुद को अकेला महसूस कर रहे थे उन्हीं चेहरों पर खुशियां बांटने के उद्देश्य से टीम ने छोटा सा प्रयास किया। कार्यक्रम में हरि सिंह राजपूत, शम्भु चौधरी व सन्दीप सिंह राजपूत शामिल थे।















