
गुड़ाबांदा : कोरोना जैसी भयंकर महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. लॉकडाउन के कारण उद्योग तो बंद हैं ही, इस साल मॉनसून भी किसानों का साथ नहीं दे रहा हैं. हमारे क्षेत्र के बाहर जितने सारे मजदूर अपने काम के लिए गए हुए थे, सब लौट रहें हैं. ऐसे में उन सभी को और उनके अपने परिवार को इस भयंकर महामारी कोरोना से बचने के लिए, अपने क्षेत्र में स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और लखन मार्डी गुड़ाबंदा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित क्वारंटाइन केंद्रों में पहुंचे और क्षेत्र के क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे लगभग 100 लोगों के बीच मोदी किट का वितरण किया. मोदी किट में रोजना उपयोग के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध है. उसके साथ सैनिटाइजर और फेस मास्क भी उन सभी मजदूरों के बीच वितरण किया गया. कुणाल षाड़ंगी ने क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे सभी मजदूरों से कहा कि इस कोरोना महामारी से हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा. तभी हम इसको हरा पाएंगे. साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा. हमारी थोड़ी सी चूक एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है. इसलिए हम सभी को सतर्क रहना होगा. इस दौरान तपन ओझा, सागिर हुसैन, अरूप बांसुरी, गुरुचरण मांडी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.















