
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला महंती के सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा करने पर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल नि:संदेह छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए बहुत ही सुखद व लाभकारी रहा. कोल्हान विश्वविद्यालय ने इस दौरान सफलता के नए मुकाम हासिल किये. इसके लिए डॉक्टर शुक्ला महंती को बहुत-बहुत बधाई. कोल्हान विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति के रूप में उन्होंने बहुत ही अच्छा कार्य किया. युवा कांग्रेस नये कुलपति डॉ गंगाधर पांडा का बहुत-बहुत अभिनंदन और आशा व्यक्त करती है कि आने वाले दिनों में उनके द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय को और नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए काम किए जाएंगे. नये कुलपति के नेतृत्व में कोल्हान विश्वविद्यालय नया इतिहास लिखेगा. साथ ही जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में शुक्ला महंती के पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत.















