
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहनेवाली एक छात्रा के साथ एक युवक बाजार में छेड़खानी कर रहा था. छात्रा द्वारा शोर मचाने पर उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त युवक को धर दबोचा और मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी. सूचना पाकर बहरागोड़ा के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा साइकिल से बाजार आयी थी और युवक बाइक से युवती का पीछा करते हुए उसे छेड़ रहा था. युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.














