
जमशेदपुर : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों अंबिका देवी ने लिपिक सहायक ओर शिक्षक पर धोखा देकर सफेद पेपर पर हस्ताक्षर करा लेने की शिकायत प्राचार्य प्रो एके मेहता से की है। इस मामले में आजसू छात्र संघ यह मांग करता है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति इस मामले में जल्द से जल्द एक कमेटी गठित करें. ताकि दूध का दूध ओर पानी का पानी हो जाये. क्योंकि इस प्रकरण में आजसू छात्र संघ को साजिश की बू आ रही है. वर्कर्स कॉलेज में पूर्व में हुई कुछ घटना से सम्बन्धित कुछ नई साजिश सी लग रही है. आजसू छात्र संघ किसी का समर्थन ओर विरोध नहीं करता, परंतु इस मामले में एक तरफ एक शिक्षक का सम्मान भी जुड़ा हुआ है, और एक तरफ एक बुजुर्ग का डर. इन मामलों में गहन जांच की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात करेगा और इस मामले में कोई लीपापोती न हो इसकी मांग कुलपति से की जाएगी.
उल्लेखनीय है जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एक चतुर्थवर्गीय महिला कर्मी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो एके मेहता ने कॉलेज के लिपिक दीपक दास को शो-कॉज किया है. बता दें कि महिला कर्मी अंबिका देवी ने कॉलेज के प्राचार्य से लिखित शिकायत की है, जिसमें एक शिक्षक व एक लिपिक द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायत की गयी है. शिकायत पत्र में अंबिका देवी ने बताया है कि पिछले कॉलेज के शिक्षक सुभाष दास व लिपिक दीपक दास महापात्रा उनके घर गये थे. वहां उन्होंने धमकी देते हुए एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया. इसके साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी है. इसके बाद से वह डरी-सहमी हुई है. इस शिकायत पर प्राचार्य ने जहां शो-कॉज किया है, वहीं शिक्षक व लिपिक दोनों ने इस आरोप से इन्कार करते हुए इस शिकायत को उन्हें फंसाने की साजिश बताया है.















