
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र में बीती रात एक हाथी ने बालुकुड़िया और पाथरघाटा गांव में जमकर उत्पात मचाया. रातभर ग्रामीण हाथी के भय से रतजगा करते रहे. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों के पास प्रयाप्त सामग्री भी नहीं है, ग्रामीण किसी तरह हाथी को गांव से भगाने में सफल हुए हैं.
लोगों ने बताया कि हाथी ने पाथरघाटा गांव में तीन-चार मिट्टी के घरों को तोड़कर घर में रखे धान और चावल को खाया है. सुबह में एनएच पार कर सड़क किनारे बनी नवोदय विधालय की चहारदीवारी को तोड़कर हाथी विधालय में प्रवेश कर गया. हलांकि विधालय में फिलहाल एक भी बच्चे नहीं है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. हाथी के गांव में आने की सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी सुबह गांव पहुंचे और हाथी को खदेड़ कर गांव से दूर जंगल की ओर ले गये हैं.















