
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के दीघी गांव के बाड़ेडीह टोला के कालिंदी टोला निवासी यशवंत कालिंदी का पूरा परिवार बरसात में भी प्लास्टिक की झोपड़ी में रहने पर विवश है. यशवंत कालिंदी ने बताया कि उसके नाम पर पीएम आवास स्वीकृत हुआ है, आवास निर्माण पूर्ण नही होने के कारण पूरा परिवार प्लास्टिक की झोपड़ी में रहने पर विवश है.
उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के राशि नही मिली है और लाक डाउन होने के कारण वह कही काम भी नही कर पा रहा है, उसके पास इतनी रुपये भी नहीं हैं कि वह आवास को पूर्ण करा सकें. प्लास्टिक की झोपड़ी में वह अपनी पत्नी सीमा कालिंदी, एक वर्ष का बेटा, भाई दीपक कालिंदी, पत्नी दुखनी कालिंदी और 8 माह की बेटी के साथ रह रहा है. कहा कि आवास निर्माण के लिए वह अपना पुराना घर को तोड़ दिया है और रहने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. कहा कि बरसात में प्लास्टिक की झोपड़ी में रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.















