
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा निवासी मोहन शुक्ला के पुत्र आकाश शुक्ला को एक कुत्ते ने काट लिया. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि सीएचसी में एंटी रेबिज वैक्सिन नहीं है. तब परिजन युवक को उपचार कराने के लिए धालभूमगढ़ सीएचसी ले गये. इस संबंध में चाकुलिया के सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि फिलहाल अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सिन नहीं है. इसकी सूचना जिला में विभाग को दी गई है, परंतु अब तक विभाग द्वारा सीएचसी को एंटी रेबिज वैक्सिन उपलब्ध नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि जब सीएचसी में एंटी रेबिज वैक्सिन नहीं होने पर अगर कोई ग्रामीण आयुष्मान कार्ड लेकर पहुंचे तो उसे वैक्सिन का प्रबंध करके दिया जाएगा.















