
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने अपना काम में तेजी लायी है. उन्होंने पटमदा प्रखंड के कमलपुर गांव में स्वर्गीय जबारानी महतो के पति सुभाष महतो को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्वीकृत 4 लाख रुपये मुआवजा राशि से संबंधित स्वीकृति पत्र जुगसलाई के विधायक सह सचेतक मंगल कालिंदी ने सौंपा. इस अवसर पर पटमदा के अंचलाधिकारी रंजीत लोहरा, कमलपुर पंचायत के उपमुखिया नीलकमल महतो, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर टुडू, किसान मोर्चा झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार व विश्वामित्र दास आदि उपस्थित थे. पिछले वर्ष जबारानी महतो की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी. विधायक ने सुभाष महतो से कहा कि वे उस राशि का सदुपयोग करते हुए बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कार्यों में खर्च करें.

3 माह से खराब पड़े चापाकल की हुई मरम्मत
जुगसलाई विधायक सह सचेतक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के काशीघुटु टोला में मंगलवार को 3 माह से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत अपने खर्च से 6 पाइप एवं अन्य सामग्री लगवाया गया. 3 माह के बाद चापाकल से पानी निकलने के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई. इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष श्यामापदो महतो, समाजसेवी चंद्रकेतु हेम्ब्रम, कालीपद महतो, काजल सिंह, चंद्रशेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, श्यामसुंदर सिंह, विश्वामित्र दास, सोनू महतो, जलधर महतो, विनय मंडल व काजल महतो आदि शामिल थे. विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद गांव में पीसीसी सड़क व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.







