
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखण्ड की जमुआ पंचायत के केरूकोच उच्च विद्यालय स्थित मैदान परिसर में रविवार को प्रखंड की चंदनपुर, श्यमसुंदरपुर और जमुआ पंचायत की साहियाओं ने विधायक समीर महंती का भव्य स्वागत किया. साहियाओं ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और बैठक कर विभिन्न मांगों से अवगत कराया. सहियाओं की समस्या से अवगत होकर विधायक ने आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और उनकी मांगो से सरकार के संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर जल्द पूरा कराने की दिशा में पहल करेंगे. उन्होंने इस कोरोना काल मे साहियाओं द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. साथ ही सभी उपस्थित 36 साहिया दीदीयों को विधायक ने राहत समाग्री (अनाज का पैकेट) प्रदान किया. इस अवसर पर डोमन माझी, समीर दास, लाल मांडी, मिठू हांसदा, विजय गोस्वामी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







