
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ शशि भूषण तिवारी सेवानिवृत्त हुए. इसके मद्देनजर कॉलेज में शिक्षक संघ की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ शशि भूषण तिवारी को भावपूर्ण विदाई दी. इस अवसर पर पूर्व में सेवानिवृत इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ रणजीत सिंह को भी विदाई दी गयी. इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणि, प्रो एसएन मोहंती, डॉ बीके मिश्रा, डॉ डीके पांडेय, डॉ आरएस दयाल, डॉ एसके ईश्वर, डॉ डीके मित्रा, डॉ टी पांडेय, डॉ एके सिंह, डॉ एके मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, डॉ पीके आचार्या तथा एबीएम कॉलेज शिक्षक संघ के डॉ राम प्रवेश प्रसाद, डॉ राजेंद्र भारती, डॉ बीपी महारथा, डॉ बीएन ओझा, डॉ बीबी भुइयां, डॉ आरके चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ आरके चौधरी ने किया.







