
जमशेदपुर : सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण मे सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामसे की सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिये जाने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर 50 किलो लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा की सीबीआई इन्क्वारी की मांग पर क्षत्रिय महासभा लगातार आंदोलनरत थी.
कैंडल मार्च, सिविल कोर्ट में केस करने, डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर हम अपनी मांगों को प्रदर्शित भी कर रहे थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरेश सिंह, अभिषेक राजपूत, श्रीकांत सिंह, बिशु सिंह, संतोष सिंह, विवेक सिंह, प्रकाश कुमार, मोनू सिंह, दीपक, छोटू, सागर कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








