
चाकुलिया : चाकुलिया बाजार में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के मुद्दे पर बुधवार को पुराना बाजार स्थित सर्वजनीन दुर्गा मंदिर परिसर में शंभुनाथ मल्लिक की अध्यक्षता बैठक हुई, जिसमें सभी दल के नेता और दुकानदार भी शामिल हुए. इस बैठक में सभी लोगों ने कोरोना के बढ़ने पर चिंता व्यक्त की और इसे रोकने के लिए बारी बारी से सभी ने अपने अपने सुझाव दिए. बैठक में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संख्या को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. कहा कि सभी सरकार द्वारा पारित नियमों का पालन करे तभी कोरोना को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सकता है.श्री महंती ने कहा कि चाकुलिया वासियों के बेहतर स्वास्थ्य रखने के लिए सभी दुकानदार आज की बैठक में लिए गये प्रस्ताव का पालन करते हुए अपनी दुकान के बाहर चुना का घेरा बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करें. उन्होंने दुकानदारों से अपील किया कि खुद भी मास्क पहने और समान खरीदने पहुंचे ग्राहक अगर बगैर मास्क पहने दुकान आये तो उसे समान ना दें. विधायक ने लोगों से अपील किया कि कोई भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें ना खुद भीड़ भाड़ करे और ना ही भीड़ भाड़ स्थल पर जायें तभी कोरोना को क्षेत्र में फैलने से रोका जा सकता है. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार के मद्देनजर 21,22,23 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन करने और सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार को पूर्ण लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया है. लॉकडाउन के दौरान दवा दुकान और दूध सप्लाई को छोड़कर पूर्ण रूप से सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बैठक में अनिल मिश्रा, अभय महंती, साधन मल्लिक, रमाकांत शुक्ला, शतदल महतो, नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा, दिपु दे, गौतम दास, मो गुलाब, पप्पू सिंह, महादेब मल्लिक, छोटन मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.








