
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में 14 वर्षो से बने प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थय केंद्र का उदघाटन बुधवार को सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा और स्थानीय विधायक दीपक बिरूवा के संयुक्त रूप से किया. इससे हाटगम्हरिया प्रखंड के 11 पंचायतों के 80 हजार ग्रामीणों को इलाज के लिए अब ओड़िशा और चाईबासा जाना नहीं पड़ेगा. इस समस्या को दूर करते हुए विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया.उदघाटन के बाद सांसद और विधायक द्वारा भवन का अवलोकन भी किया गया. इसके बाद उनके द्वारा केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और जल्द से जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूरा सेटअप बैठाने का निर्देश दिया, ताकि बिना किसी देरी के स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवा मिलना शुरु हो सके.

विधायक ने साफ तौर पर निर्देश दिया कि सिर्फ उदघाटन कर कागजी कार्रवाई पूर्ण नहीं करना है, और फोटो नहीं खिचवाना है. इस भवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्ण दर्जा मिलना चाहिए. इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. विधायक श्री बिरुवा ने कहा कि जो भी समस्या होगी, उन्हें सूचित करें. मिलकर समस्याओं को दूर किया जाएगा. इस स्वास्थ्य केंद्र से लोगों को पूरी चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसी उद्देश्य के साथ कार्य करें. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ ओपी गुप्ता, डॉ संजय कुजूर, डॉ अश्विनी कुमार, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा सिंकू, प्रखंड प्रमुख सुशील पाट पिंगुवा, उप प्रमुख प्रमिला पाट पिंगुवा, बलवंत गोप, देवेन देवगम, विकास गुप्ता, हरिश गागराई, संवेदक नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, ईश्वरचंद विद्यासागर आदि उपस्थित थ








