
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष अरवा राजकमल की पहल तथा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से जिला अंतर्गत जल एवं स्वच्छता के दृष्टिकोण से चयनित 15 पंचायतों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर सहयोगी संस्था यूनिसेफ वर्ल्ड विजन इंडिया के द्वारा हैंड वॉश व सैनिटाइजेशन स्टेशन स्थापित किया गया है. जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों को भी स्वस्थ की आदत हेतु प्रेरित किया जा सकेगा, जिससे वह स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे. हाथ धोने के लिए स्थापित करने को लेकर सहयोगी संस्था के जिला समन्वयक अमर राठौर एवं इनके टीम के द्वारा वैसे पंचायतों को शामिल किया गया है जहां वर्तमान में जल जीवन मिशन की योजना संचालित की जा रही है. विदित हो कि जल एवं स्वच्छता के दृष्टिकोण से चयनित पंचायतों को मॉडल पंचायत बनाने के संदर्भ में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया और 4s के द्वारा पंचायतों का चयन किया गया है तथा चयनित पंचायतों के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और समुदाय स्तर पर हाथ धोने के सारे आयाम को सुदृढ़ किया जाना है.








