
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में साफ- सफाई कार्य नही के बराबर हो रही हैं. हर जगह चौक -चौराहे पर कचरों का अंबार लगा हुआ है. कचरो का उठाव नही होने से लोगों को सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है. वही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालियों की सफाई भी सही तरह से नही करवाया जा रहा है. नाली की सफाई किस रफ्तार से किया जाता है इसका उदाहरण चाकुलिया के नया बाजार की नाली का हाल देखने से पता चलता है. नाली में दो बड़े बड़े धान के पौधे लहलहा रहे है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त स्थान पर महीनों से नाली की सफाई नपं प्रशासन द्वारा नही करवाया गया है. नाली में कचरों से भरा हुआ है जिसमें प्लास्टिक से भरा हुआ है. नाली जाम होकर बजाबजा रही है लोगों को वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है.
विदित हो की नगर पंचायत क्षेत्र में कचड़ा उठाव और नाली की साफ -सफाई का कार्य पायोनियर कंपनी को दिया गया है. कंपनी के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में समुचित रूप से साफ सफाई कार्य नही हो पा रहा है. कई वाहन भी खराब पड़े हुए हैं.वाहनों की मरम्मत कराने की दिशा में भी कंपनी सचेत नही है. लिहाजा दो चार वाहनों के माध्यम से ही नगर पंचायत क्षेत्र में कचड़ा का उठाव कार्य किया जा रहा है जिस कारण चौक -चौराहे पर कचड़ों भरा पड़ा हुआ है.







